सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Wrestling लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार के समस्तीपुर के शशि भूषण ने रच दिया इतिहास, एशियाई खेल में लिए बने भारतीय कुश्ती टीम के मुख्य कोच !

  एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए भारत के 18 पहलवान शनिवार को चार से सात अक्टूबर तक होने वाले कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने चीन के हेंजगो के लिए रवाना हो गई है। इस टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में शाहपुर पटोरी के शशिभूषण प्रसाद को शामिल किया गया है। एशियाई खेलों के लिए कुश्ती के इतिहास में बिहार का पहला कुश्ती मुख्य कोच के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व का अवसर मिलने पर क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है। पटोरी प्रखंड के प्यारेपुर निवासी रामनाथ राय के पुत्र शशि भूषण प्रसाद वायु सेवा में वारंट ऑफिसर के रूप में दिल्ली में कार्यरत हैं। इससे पूर्व भी शशि भूषण ने कोच के रूप में भारतीय टीम को कई पदक दिला चुके हैं। शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि ग्रीको रोमन शैली के लिए भारतीय कुश्ती टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। इस टीम में कुश्ती में एशियाई स्वर्ण पदक विजेता 87 किलोग्राम वर्ग में सुनील कुमार, 67 किलोग्राम में सीनियर एशियाई पदक विजेता नीरज, 60 किलोग्राम में ज्ञानेंद्र, 77 किलोग्राम में विश्व रैंकिंग पदक विजेता विकास, 130 किलोग्राम में 10 बार के नेशनल चैंपियन नवीन भी शामिल हैं...