सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Business लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

KBC में 1 करोड़ जीतने वाले जसकरण की जेब में आएगा कितना रूपया, कितना लगेगा टैक्स 7 करोड़ जीतते तो कितना मिलता

 Tax on winning Money : कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन का पहला करोड़पति विजेता सामने आ चुका है. पंजाब के जरकरन ने 1 करोड़ का इनाम जीता है. लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि इसमें से कितनी रकम टैक्‍स के रूप में चुकानी पड़ेगी और कितना पैसा आपके हाथ में आएगा. तो आइए जानें...   महानायक अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) के मेगा शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में हिस्‍सा लेकर करोड़ों कमाने का ख्‍वाब तो सभी देखते हैं. कुछ लोग इसमें से इनाम की रकम तक पहुंच भी जाते हैं, लेकिन क्‍या आपको पता है कि असल में आपके पास इनाम की कितनी रकम आती है. जीते गए पैसों पर कितना इनकम टैक्‍स चुकाना पड़ता है. दरअसल, इनकम टैक्‍स कानून के मुताबिक इनाम में जीती राशि पर भी कर चुकाना पड़ता है. अब आप सोच रहे होंगे कि जिस आदमी ने इनाम का पैसा जीता है, उसके स्‍लैब के हिसाब से टैक्‍स वसूला जाता है तो गलत हैं. इनकम टैक्‍स विभाग इन पैसों पर स्‍लैब के बजाए सीधे 30 फीसदी का टैक्‍स वसूलता है. इतना ही नहीं वसूले गए टैक्‍स पर 4 फीसदी का सेस भी लिया जाता  है।   कितना रूपया जीता है जसकरन ने केबीसी के 15वें सीजन के ...

आपने कभी सोचा है कि नोट पर क्यों लिखा होता है ‘मैं धारक को 2000 रुपये अदा करने का वचन देता हूं’? जानें इसके पीछे का दिलचस्प कारण

              Image source-google   ज्यादातर हम उन चीजों से अनजान होते हैं, जो बहुत सामान्य या फिर हमारे आस-पास होती हैं। नोट पर क्यों लिखा होता है ‘मैं धारक को ....₹ रुपये अदा करने का वचन देता हूं’? जानें इसके पीछे का दिलचस्प कारण  खबर में बताते हैं बेहद ही रोचक बातें…   रोजाना हम अपने जीवन में  कुछ ना कुछ खरीदते है और उसमें नोटों का आदान-प्रदान करते हैं। सभी नोट की अपनी अलग वैल्यू होती है और उसके बदले दुकानदार या ग्राहक नोटों का विनिमय करते हैं। देश में मौजूद नोटों के मूल्यों का जिम्मेदार आरबीआई (RBI)गवर्नर होता है। एक रुपए के नोट को छोड़कर आरबीआई यानी ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ (Reserve Bank Of India) के गवर्नर का हस्ताक्षर हर एक नोट पर होता है, क्योंकि एक रुपये के नोट पर भारत के वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं।   साल 1935 में हुई आरबीआई की स्थापना आपको बताये तो साल 1935 से पहले मुद्रा की छपाई की जिम्मेदारी भारत सरकार के पास थी. इसके बाद एक अप्रैल 1935, को भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) की स्थापना की गई। आरबीआई का मुख्यालय मुंबई ...

Electricity Amendment Bill 2022: महंगे बिजली बिल के लिए रहें तैयार, आ रहा है नया बिजली संशोधन बिल

            Image source-google  केंद्र की मोदी सरकार बिजली संशोधन विधेयक 2022 को संसद के मौजूदा मानसून सत्र में ही पास कराने की तैयारी में है। इस विधेयक के कारण सस्ती या फ्री बिजली का फायदा उठा रहे लोगों को अब बिजली का ज्यादा बिल चुकाने के लिए तैयार रहना होगा।   केंद्र सरकार बिजली संशोधन विधेयक, 2022 (Electricity Amendment Bill) को लेकर दावा कर रही है कि इससे बिजली क्षेत्र में सुधार होगा। क्या है बिजली संशोधन विधेयक 2022  इस बिल का उद्देश्य बिजली वितरण क्षेत्र में निजी कंपनियों के प्रवेश को सुनिश्चित करना है और पावर कंज्यूमर को टेलिकॉम सर्विस के लिए अधिक विकल्प भी मिलेंगे। बिल विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 14 में संशोधन करने का प्रयास करता है ताकि सभी लाइसेंसधारियों द्वारा वितरण नेटवर्क के उपयोग की सुविधा के लिए गैर-भेदभावपूर्ण "ओपन एक्सेस" के प्रावधानों के तहत प्रतिस्पर्धा को सक्षम किया जा सके। उपभोक्ताओं को सेवाओं में सुधार के लिए वितरण लाइसेंसधारियों की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से और बिजली क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित किया जा सके। ...

बेटी की शादी की चिंता खत्म! महज ₹1,000 रुपये निवेश करके जुटा सकते हैं 31.6 लाख का फंड, लेकिन कैसे आईए जानें ?

    भले ही कागजों पर दहेज प्रथा बंद है लेकिन जमीं पर इसकी हकीकत क्या है किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में हम सभी को अपनी बेटी के भविष्य की चिंता है। उसकी शादी से लेकर उसकी पढ़ाई तक हम लंबे समय तक परेशान रहते हैं। ऐसे में बच्चे के माता-पिता काफी पहले ही बचत करना शुरू कर देते हैं। वहीं, इस दौर में जब महंगाई बहुत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपको अपने बचाए हुए पैसे को समझदारी से निवेश करने की जरूरत है।   एक अच्छा निवेश हमेशा अच्छा रिटर्न देने का काम करता है। देश में बहुत से लोग FD या किसी सरकारी योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। हालांकि, निवेश के ये क्षेत्र अच्छे रिटर्न के रूप में नहीं देते हैं। ऐसे में आप अच्छा रिटर्न पाने के लिए किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं. अगर आप बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।  ₹1 हजार रुपये महीने का निवेश करके मैच्योरिटी के समय ₹31.6 आइए जानते हैं कि कैसे आप ₹1 हजार रुपये महीने का निवेश करके मैच्योरिटी के समय 31.6 लाख का फंड जमा क...

बच्चे के नाम से खुलवाएं PPF Account, महज ₹10,000 जमा करने पर मैच्योरिटी पर मिलेंगे ₹32 लाख...जानें – कैसे?

Child PPF Account: सभी माता-पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चों का जीवन सुखी हो, अच्छी शिक्षा हो और शादी का तनाव न हो। अगर आप भी उन माता-पिता में से एक हैं, तो आप अपने बच्चे के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सही समय पर निवेश की योजना बना सकते हैं। इसके लिए उन योजनाओं पर नजर डालें जहां कम पैसा लगाकर लंबी अवधि में बड़ा पैसा कमाया जा सकता है। इस काम में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आपकी मदद कर सकता है। आपको अपने नाबालिग बच्चे के लिए सही समय पर एक पीपीएफ खाता खोलना होगा और एक निश्चित राशि जमा कराकर इसका लाभ ले सकते हैं। अगर आप हर महीने पैसे जमा करने की आदत डाल लेते हैं तो बच्चे के वयस्क होने पर बड़ी रकम जुटाई जा सकती है। बच्चे का PPF खाता कैसे खोलें और इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी आईए यहां आप जान लें। पीपीएफ की सबसे खास बात यह है कि इसमें उम्र की कोई पाबंदी नहीं है।   Child PPF Account ऐसे खुलवाएं: आप इसका खाता खोल सकते हैं और जब चाहें निवेश करना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी भी अधिकृत बैंक शाखा में जाएं और वहां फॉर्म 1 भरें। पहले इस फॉर्म का नाम फॉर्म ए था, लेकिन...

भारत सरकार को चूना लगा रही थी चीन की कंपनी Vivo, TAX से बचने के लिए ₹62,476 करोड़ रुपये चीन भेजे

Vivo Raid News: प्रवर्तन निदेशलय (ED) की जांच में जानकारी सामने आई है कि चीनी मोबाइल निर्माता वीवो इंडिया ने टर्नओवर का आधा हिस्‍सा 8 बिलियन डॉलर यानी कि लगभग 62,476 करोड़ रुपए चीन के मूल वीवो कंपनी को भेजा है। Vivo पर लगा गंभीर आरोप  ईडी ने कहा कि चीनी स्मार्टफोन विनिर्माता वीवो की भारतीय इकाई ने कर देनदारी से बचने के लिए 62,476 करोड़ रुपये गैरकानूनी ढंग से चीन व अन्य देशों में भेजे थे। एजेंसी ने कई भारतीय कंपनियों व कुछ चीनी नागरिकों की संलिप्तता वाले धनशोधन गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है।   119 अकाउंट से 465 करोड़ रुपये ED ने किए जब्‍त ईडी (ED) ने कहा कि वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ( Vivo Mobile India Private Limited) की चोरी पकड़ने के लिए ED ने 5 जुलाई को Vivo और इसकी 23 एसोसिएटेड कंपनियों के खिलाफ 48 लोकेशन पर छापेमारी की थी। चलाए गए सघन तलाशी अभियान के बाद 119 बैंक अकाउंट्स में जमा 465 करोड़ रुपये की राशि जब्त की गई है। इसके अलावा 73 लाख रुपये की नकदी और दो किलोग्राम सोने की छड़ें भी जब्त की गई है। ये मामला कब से कब तक का है? 2017-2021 के बीच VIVO मोबाइल...