सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टूट गया रोहित शर्मा का सबसे ज्यादा रन बनाने रिकॉर्ड, गुप्टिल ने रचा इतिहास, बने दुनिया में नम्बर एक

                   

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को कौन भूल सकता है, जिसके एक रन आउट टीम इण्डिया को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था कयोंकि वह रन आउट महेंद्र सिंह धोनी का था और अब गुप्टिल ने एक बार

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को कौन भूल सकता है, जिसके एक रन आउट टीम इण्डिया को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था कयोंकि वह रन आउट महेंद्र सिंह धोनी का था और अब गुप्टिल ने एक बार फिर भारत को एक झटका लगाया है, दरअसल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। हाल ही में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में मार्टिन गुप्टिल ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़कर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

                     

मार्टिन गुप्टिल टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

गुप्टिल ने यह उपलब्धि अपनी 40 रनों की पारी के साथ हासिल की. उन्होने 31 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के जमाए। गुप्टिल के नाम अब इस फॉर्मेट में कुल 3399 रन हो चुके हैं, जबकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 3379 रन हैं। यानी रोहित अब इस कीवी बल्लेबाज से 20 रन पीछे हैं। गुप्टिल इस सीरीज में अभी और आगे जा सकते हैं क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम स्कॉटलैंड दौरे पर दो टी20 I और एक वनडे मैच की सीरीज खेलने आई है।

               

रोहित शर्मा से कम मैच में मार्टिन गुप्टिल ने बनाए हैं ये रिकॉर्ड 

 मार्टिन गुप्टिल और रोहित शर्मा के मैचों की तुलना की जाएं, तो गुप्टिल ने रोहित शर्मा से कम मैचों में ये रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक सिर्फ 116 टी20I मैच ही खेले हैं, जिसमें दो शतक और बीस अर्ध शतक शामिल है। ये 3399 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 128 मैचों में 4 शतक और 26 हाफ सेंचुरी की बदौलत 3379 रन बनाए। यानी मार्टिन गुप्टिल 12 मैच रोहित शर्मा से कम खेलते हुए ये मुकाम हासिल किया है।

अंतराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज-

1- मार्टिन गुप्टिल (3399 रन)

2- रोहित शर्मा (3379 रन)

3- विराट कोहली (3308 रन)

4- पॉल स्टर्लिंग (2894)

5- आरोन फिंच (2855)

             

रोहित शर्मा vs मार्टिन गुप्टिल 

रोहित शर्मा मार्टिन गुप्टिल से शतक और अर्ध शतक लगाने में आगे हैं, लेकिन 

इस फॉर्मेट में दोनों बल्लेबाजों के चौके-छक्कों की अगर बात करें तो चौकों के मामले में भले रोहित शर्मा गुप्टिल से 4 चौके ज्यादा जड़े हैं जबकि छक्के लगाने में गुप्टिल 12 छक्के अधिक लगाएं हैं। गुप्टिल ने अब तक 297 चौके और 169 छक्के जड़े हैं, जबकि रोहित ने 303 चौके और 157 छक्के लगाए हैं। Image source-google 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें । साथ में अन्य ख़बर पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपका अपना वेबसाइट bharatprime.com के से।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, हथकड़ी लगे हाथों से लिया ज्वाइनिंग लेटर; रचा नया इतिहास!

 हथकड़ी में सफलता! जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, ज्वाइनिंग लेते ही रचा नया इतिहास  पटना: मेहनत और हौसले के आगे कोई भी दीवार बड़ी नहीं होती—इस कहावत को बिहार के बिपिन कुमार ने सच कर दिखाया है। बेऊर जेल में बंद इस कैदी ने ऐसा करिश्मा किया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। जेल की सलाखों के पीछे रहकर उन्होंने BPSC परीक्षा पास की और अब हथकड़ी लगे हाथों से शिक्षक पद के लिए ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त किया। कैसे बनी ये अनोखी कहानी? गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के एरकी गांव के निवासी बिपिन कुमार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह पिछले डेढ़ साल से जेल में हैं। लेकिन उन्होंने अपनी हालातों को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। जेल में ही पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर ली। रविवार को जब बोधगया के महाबोधि कन्वेंशन सेंटर में ज्वाइनिंग लेटर वितरण समारोह आयोजित हुआ, तो हथकड़ी लगे हाथों से बिपिन कुमार ने ज्वाइनिंग लेटर लिया। यह दृश्य देखने वालों के लिए हैरान करने वाला था। क्या उनकी नौकरी सुरक्षित रहेगी?  हालांकि, उनकी नियुक्ति फिलहाल औपबंधिक (Provisional) ...

तेज प्रताप यादव बोले – “मेरे लिए मम्मी-पापा ही सब कुछ हैं”, आरजेडी से निष्कासन के बाद दी पहली प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निष्कासित किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। रविवार को उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए माता-पिता के प्रति अपना स्नेह और समर्पण जाहिर किया। तेज प्रताप यादव ने लिखा, "मेरे प्यारे मम्मी-पापा, मेरी पूरी दुनिया आप दोनों में ही सिमटी है। आप ही मेरे लिए भगवान से बढ़कर हैं। आपके दिए हुए किसी भी आदेश का पालन मेरे लिए सर्वोपरि है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे सिर्फ़ आपका प्यार और भरोसा चाहिए, और कुछ नहीं। अगर पापा आप नहीं होते, तो ना ये पार्टी होती, और ना राजनीति में कुछ जयचंद जैसे लालची लोग मेरे साथ होते। बस यही दुआ करता हूं कि आप दोनों हमेशा स्वस्थ और खुश रहें।" इससे पहले, 24 मई को तेज प्रताप यादव के फ़ेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें उन्होंने 12 साल पुराने एक प्रेम संबंध का ज़िक्र किया था। हालांकि, बाद में तेज प्रताप ने यह पोस्ट हटा दी और सफाई देते हुए कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस विवाद के बाद आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्र...