सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इस युवा खिलाड़ी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने सबसे युवा भारतीय

               Image credit -bcci
 शुभमन गिल वेस्टइंडीज में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा मात्र 22 साल 317 दिन की उम्र में कर दिखाया है। यह रिकॉर्ड पहले सचिन तेंदुलकर के नाम था।

भारत ने वेस्टइंडीज दौरे के आगाज जीत के साथ किया। पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 3 रनों से मेजबानों को धूल चटाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 308 रन लगाए। इस दौरान कप्तान शिखर धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज टीम 305 ही रन बना पाई। भारत इस जीत के साथ तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जमाया और इसी के साथ उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बड़े पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। सचिन तेंडुलकर का रिकार्ड तोड़ दिया है। इससे पहले सचिन वेस्टइंडीज में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज थे। उन्होंने यह कारनामा 24 साल 3 दिन की उम्र में किया था।

वहीं बात करें सबसे कम उम्र में किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए अर्धशतक  रिकॉर्ड की करें तो टैलेंटेड शुभमान गिल का नंबर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद आता है। कोहली ने 2010 में 22 साल 215 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज में अर्धशतक जमाया था और वह ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय हैं।


2019 में शुभमन गिल ने वनडे में किया था डेब्यू : 31 जनवरी 2019 को 50 ओवर क्रिकेट में डेब्यू करने वाले गिल ने आखिरी मैच 2 दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अब सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में डेढ साल बाद एक बार फिर इस खिलाड़ी को मौका मिला है। गिल ने पहले वनडे में शानदार 64 रन बनाए, अगर अगले दो वनडे मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो वह अपनी दावेदारी अन्य खिलाड़ियों के अपेक्षा  मजबूती से पेश कर सकते हैं।

दी गई जानकारी अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें। देश और दुनिया की हर खबर Bharatprime.com ( भारतप्राइम. कॉम ) पर राजनीती , राज्य, देश, विश्व, खेल , मनोरंजन , बिज़नेस , हेल्थ , टेक्नोलॉजी , विज्ञान ,अधात्यम , ट्रेवल और दुनियां जहां की हर ख़बर भरोसे के साथ सीधे आपके पास।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, हथकड़ी लगे हाथों से लिया ज्वाइनिंग लेटर; रचा नया इतिहास!

 हथकड़ी में सफलता! जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, ज्वाइनिंग लेते ही रचा नया इतिहास  पटना: मेहनत और हौसले के आगे कोई भी दीवार बड़ी नहीं होती—इस कहावत को बिहार के बिपिन कुमार ने सच कर दिखाया है। बेऊर जेल में बंद इस कैदी ने ऐसा करिश्मा किया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। जेल की सलाखों के पीछे रहकर उन्होंने BPSC परीक्षा पास की और अब हथकड़ी लगे हाथों से शिक्षक पद के लिए ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त किया। कैसे बनी ये अनोखी कहानी? गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के एरकी गांव के निवासी बिपिन कुमार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह पिछले डेढ़ साल से जेल में हैं। लेकिन उन्होंने अपनी हालातों को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। जेल में ही पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर ली। रविवार को जब बोधगया के महाबोधि कन्वेंशन सेंटर में ज्वाइनिंग लेटर वितरण समारोह आयोजित हुआ, तो हथकड़ी लगे हाथों से बिपिन कुमार ने ज्वाइनिंग लेटर लिया। यह दृश्य देखने वालों के लिए हैरान करने वाला था। क्या उनकी नौकरी सुरक्षित रहेगी?  हालांकि, उनकी नियुक्ति फिलहाल औपबंधिक (Provisional) ...