सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

KBC में 1 करोड़ जीतने वाले जसकरण की जेब में आएगा कितना रूपया, कितना लगेगा टैक्स 7 करोड़ जीतते तो कितना मिलता

 Tax on winning Money : कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन का पहला करोड़पति विजेता सामने आ चुका है. पंजाब के जरकरन ने 1 करोड़ का इनाम जीता है. लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि इसमें से कितनी रकम टैक्‍स के रूप में चुकानी पड़ेगी और कितना पैसा आपके हाथ में आएगा. तो आइए जानें...

 

महानायक अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) के मेगा शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में हिस्‍सा लेकर करोड़ों कमाने का ख्‍वाब तो सभी देखते हैं. कुछ लोग इसमें से इनाम की रकम तक पहुंच भी जाते हैं, लेकिन क्‍या आपको पता है कि असल में आपके पास इनाम की कितनी रकम आती है. जीते गए पैसों पर कितना इनकम टैक्‍स चुकाना पड़ता है.

KBC winner jaskaran

दरअसल, इनकम टैक्‍स कानून के मुताबिक इनाम में जीती राशि पर भी कर चुकाना पड़ता है. अब आप सोच रहे होंगे कि जिस आदमी ने इनाम का पैसा जीता है, उसके स्‍लैब के हिसाब से टैक्‍स वसूला जाता है तो गलत हैं. इनकम टैक्‍स विभाग इन पैसों पर स्‍लैब के बजाए सीधे 30 फीसदी का टैक्‍स वसूलता है. इतना ही नहीं वसूले गए टैक्‍स पर 4 फीसदी का सेस भी लिया जाता  है।

 

कितना रूपया जीता है जसकरन ने

केबीसी के 15वें सीजन के पहले करोड़पति विजेता बने हैं पंजाब के जसकरन सिंह. उन्‍होंने अमिताभ बच्‍चन के सवालों के जवाब देकर पूरे 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है. लेकिन, आपको पता है कि टैक्‍स की रकम काटकर उनके हाथ में कितना पैसा आएगा. जसकरन ने कहने को तो 1 करोड़ का इनाम जीता है, लेकिन उनके हाथ में सारा पैसा नहीं मिलेगा.


कितना कटेगा इनकम टैक्‍स

अगर इनकम टैक्‍स नियमों की बात करें तो जसकरन को जीती गई 1 करोड़ रुपये की रकम पर सीधे 30 फीसदी यानी 30 लाख रुपये तो टैक्‍स देने पड़ेंगे. इनाम की राशि पर इतने से ही छुटकारा नहीं मिलता है, बल्कि अगर आपके जीत की रकम 50 लाख रुपये से ज्‍यादा है तो काटे गए टैक्‍स पर 10 फीसदी सरचार्ज भी देना पड़ता है. 1 करोड़ से ज्‍यादा की राशि पर यह सरचार्ज 15 फीसदी रहता है. इस तरह, आप 30 लाख का 10 फीसदी यानी 3 लाख रुपये सरचार्ज भी चुकाएंगे।

 

फिर सेस देने के बाद कितना बचेगा

अब काटे गए कुल टैक्‍स की रकम पर आपको 4 फीसदी सेस के रूप में चुकाने होंगे. सेस एजुकेशन और कृषि क्षेत्र के लिए वसूला जाता है. इस तरह आपको 33 लाख रुपये के टैक्‍स पर 4 फीसदी सेस के रूप में भी देने होंगे, जो 1.32 लाख रुपये होंगे. इस तरह आपकी ओर से 1 करोड़ पर कुल 34.32 लाख रुपये का टैक्‍स चुकाना होगा. आपके हाथ में आएंगे सिर्फ 65.68 लाख रुपये।

7 करोड़ जीतने पर कितना हाथ में आएगा

अगर आप केबीसी में 7 करोड़ की रकम जीतते हैं तो इसका 30 फीसदी यानी 2.10 करोड़ रुपये तो सीधे टैक्‍स के रूप में देने होंगे. अब इस टैक्‍स पर 15 फीसदी यानी 31.5 लाख रुपये सरचार्ज के रूप में चुकाने पड़ेंगे, क्‍योंकि 1 करोड़ से ज्‍यादा इनाम पर 15 फीसदी सरचार्ज लगता है. इस तरह कुल टैक्‍स कटौती हो गई 2,41,50,000 रुपये. इस रकम पर आपको 4 फीसदी सेस भी देना होगा जो 9.66 लाख रुपये होगा. इस तरह, आपको 7 करोड़ के इनाम में से 2,51,16,000 रुपये सिर्फ टैक्‍स के रूप में चुकाने होंगे. इस रकम को काटकर शेष 4,48,84,000 रुपये आपके हाथ में आएंगे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा क...