सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Electricity Amendment Bill 2022: महंगे बिजली बिल के लिए रहें तैयार, आ रहा है नया बिजली संशोधन बिल

 

क्या है बिजली संशोधन विधेयक 2022  इस बिल का उद्देश्य बिजली वितरण क्षेत्र में निजी कंपनियों के प्रवेश को सुनिश्चित करना है और पावर कंज्यूमर को टेलिकॉम सर्विस के लिए अधिक विकल्प भी मिलेंगे।
          Image source-google 
केंद्र की मोदी सरकार बिजली संशोधन विधेयक 2022 को संसद के मौजूदा मानसून सत्र में ही पास कराने की तैयारी में है। इस विधेयक के कारण सस्ती या फ्री बिजली का फायदा उठा रहे लोगों को अब बिजली का ज्यादा बिल चुकाने के लिए तैयार रहना होगा।

 

केंद्र सरकार बिजली संशोधन विधेयक, 2022 (Electricity Amendment Bill) को लेकर दावा कर रही है कि इससे बिजली क्षेत्र में सुधार होगा।

क्या है बिजली संशोधन विधेयक 2022 

इस बिल का उद्देश्य बिजली वितरण क्षेत्र में निजी कंपनियों के प्रवेश को सुनिश्चित करना है और पावर कंज्यूमर को टेलिकॉम सर्विस के लिए अधिक विकल्प भी मिलेंगे। बिल विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 14 में संशोधन करने का प्रयास करता है ताकि सभी लाइसेंसधारियों द्वारा वितरण नेटवर्क के उपयोग की सुविधा के लिए गैर-भेदभावपूर्ण "ओपन एक्सेस" के प्रावधानों के तहत प्रतिस्पर्धा को सक्षम किया जा सके। उपभोक्ताओं को सेवाओं में सुधार के लिए वितरण लाइसेंसधारियों की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से और बिजली क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित किया जा सके।

 

 27 लाख कर्मचारी समेत विपक्ष कर रही है इस बिल का विरोध

  Electricity Amendment Bill 2022 के खिलाफ पावर सेक्टर के करीब 27 लाख कर्मचारी और इंजीनियर विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (AIPEF) के एक बयान के अनुसार, 'बिल एक ही क्षेत्र में एक से अधिक वितरण कंपनियों को लाइसेंस देने की अनुमति देगा जिससे प्राइवेट कंपनियों को अधिक लाभ मिलेगा और सरकारी डिस्कॉम को भारी घाटा होगा।' वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने तो विधेयक को खतरनाक करार दिया है। सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्र सरकार से अपील की है कि इसे जल्दबाजी में पेश न करें। उन्होंने दावा किया कि इससे सिर्फ बिजली कंपनियों को फायदा होगा।

 

क्यों सरकारी कर्मचारी समेत विपक्ष कर रही है बिजली संशोधन विधेयक 2022 का विरोध?

इस बिल से बिजली वितरण क्षेत्र में निजी कंपनियों को एंट्री मिल जाएगी और सरकारी कंपनियां ऐसा नहीं चाहती हैं। उनका मानना है कि इससे सरकारी कंपनियां घाटे में चली जाएंगी। AIPEF का कहना है कि बिल के अनुसार, "केवल सरकारी डिस्कॉम के पास यूनिवर्सल पावर सप्लाई का दायित्व होगा, इससे प्राइवेट लाइसेन्स वाले केवल इंडस्ट्रियल और कमर्शियल कंज्यूमर वाले क्षेत्रों में सप्लाइ करना पसंद करेंगे जहां उनको लाभ मिलेगा।"

 

सरकार का पक्ष 

केंद्रीय बिजली मंत्री आर.के सिंह ने कहा कि विपक्ष ने या तो बिल पढ़ा नहीं या समझने के बाद भी विरोध कर रहे हैं। इसमें किसान संबंधित कोई प्रावधान नहीं है। दी गई जानकारी अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें । साथ में अन्य ख़बर पढ़ने के लिए फेसबुक पर जुड़े आपका अपना bharatprime.com के से।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा क...