सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Elon Musk से छिना दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज, इस बेहद लोकप्रिय कंपनी का फाउंडर बना नंबर वन

 Richest person in the world Jeff Bezos : जेफ बेजोस 200 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वैसे ये अंतर 2 अरब डॉलर का ही है। एलन मस्क 198 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

  टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स के मालिक एलन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज छिन गया है। टेस्ला के शेयर में गिरावट के चलते मस्क की नेटवर्थ में गिरावट आई है। उनकी जगह अब अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने ले ली है। मंगलवार सुबह अपडेट हुई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, जेफ बेजोस 200 अरब डॉलर की नेटवर्थ (Jeff Bezos net worth) के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। जबकि एलन मस्क 198 अरब डॉलर की नेटवर्थ (Elon Musk net worth) के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

World richest person

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरा स्थान बर्नार्ड अरनॉल्ट का है। इनकी नेटवर्थ 197 अरब डॉलर हैं। इस तरह दुनिया के टॉप-3 अरबपतियों की नेटवर्थ में बेहद मामूली अंतर ही है। दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। उनकी दौलत 179 अरब डॉलर है। पांचवां स्थान बिल गेट्स का है। उनकी नेटवर्थ 150 अरब डॉलर है।

 

11 वें स्थान पर मुकेश अंबानी: 

 भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायांस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी इस समय दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) 115 अरब डॉलर हैं। 12वें स्थान पर भी भारतीय ही हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani Net Worth) दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 104 अरब डॉलर है। इस साल अब तक गौतम अडानी की नेटवर्थ में 19.2 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। वहीं, इस साल मुकेश अंबानी की संपत्ति में 18.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप के शापूर मिस्त्री 38.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 36वें स्थान पर हैं। इनके बाद शिव नादर 37.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 37वें स्थान पर हैं।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव   पुत्र 02, पुत्री 00  व्यवसाय (शिक्षण)     विपिन

मां ने भैंस चराकर बेटे को पढ़ाया, बेटे ने ट्रक चलाई अचानक बन गया बीपीएससी आधिकारी लोग देखते रह गए !

मां ने भैंस चराकर बेटे को पढ़ाया 6 बार सफल न रहने के बाद 7 वीं बार में BPSC परीक्षा पास कर अधिकारी बना।  205 वीं रैंक हासिल की..   जब शिव शक्ति 3 के ही थे तभी पिता का निधन हो गया था; मां ने खेती- मजदूरी कर अपने 5 बच्चे को पाला। इस लड़के को BPSC अधिकारी पद से नीचे कुछ भी मंजूर नहीं था हौसले और संघर्ष से पाली अपनी मंजिल! सफलता और लक्ष्य के रास्ते में रोड़ा आने पर अपने रास्ते बदल देने वाले मुसाफिर बहुत देखे होंगे लेकिन आज देख लीजिए एक ऐसा अडिग व्यक्ति जो अपने लक्ष्य से कभी नहीं  भटका! धैर्य दृढ़ता और सफलता का मिसाल है यह अधिकारी! पांच भाई बहन की जिम्मेदारी मां कालिंदी देवी पर आ गई। शिव शक्ति बताते हैं, मां पढ़ी-लिखी नहीं थीं, लेकिन शिक्षा की ताकत को जानती थी। मां ने खेत में मजदूरी की और भैंस पालकर हमारी परवरिश की और पढ़ाया लिखाया। हम भी बड़े हुए तो स्कूल से खाली होने के बाद खेत में काम करते थे।   कॉन्वेंट तो सपने में नहीं देखा, सरकारी स्कूल में ही पढ़ाई हुई। नाना और नानी से जो पैसा मां को साग सब्जी के लिए मिलता था, वह उसे बचाकर मेरी पढ़ाई में लगा देती थी। मैट्रिक परीक्षा देकर काम के

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा करने का जज्बा था, उन्हें टीवी देखने का शौक था और वह टीवी पर ज्यादा क्रिकेट देखते थे।  उन्हें शुरू से