सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार समस्तीपुर के विजय वत्स का IPL में हुआ चयन,पंजाब किंग्स की टीम में दिखाएंगे अपना दम

 बिहार समस्तीपुर के विजय वत्स का IPL में हुआ चयन,पंजाब किंग्स  की टीम में दिखाएंगे अपना दम 

Vijay Vats cricketer
      Image source -google 

बिहार:- समस्तीपुर के कई क्रिकेट खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रहे हैं. अब इस सूची में एक और नया नाम समस्तीपुर जिले के विजय वत्स का जुड़ गया है. विजय वत्स का चयन आईपीएल के लिए पंजाब किंग्स टीम में हुआ है. चयन से पहले पंजाब किंग्स ने विजय को ट्रायल के लिए भी बुलाया था.   

विजय वत्स समस्तीपुर जिले चकमेहसी थाना क्षेत्र की हजपुरवा पंचायत अंतर्गत वार्ड-6 बख्तियारपुर गांव के रहने वाले हैं. बेटे के आईपीएल में चयन होने पर पिता रंजीत कुमार राय व शिक्षिका माता मृदुला देवी काफी खुश है.

ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं समस्तीपुर के विजय वत्स :

विजय वत्स एक शानदार दाहिने हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज हैं. इसके साथ ही वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका बिहार की रणजी टीम में भी चयन हुआ था. हालांकि उन्हें वहां कोई मुकाबला खेलने का अवसर नहीं मिला है. उन्हें मुश्ताक अली टी-20 सत्र 2018-19 के लिए बिहार टीम के कैंप में जगह मिली थी. फिलहाल वह पूर्वी चंपारण डिस्ट्रिक्ट से भी क्रिकेट खेलते हैं.

बिहार के अलावा झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खेल चुके हैं विजय वत्स :

विजय वत्स बिहार से पहले झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खेलते थे. झारखंड से खेलने के दौरान एक सत्र के लिए भारत के लिए खेलने वाले ईशान किशन विजय के रूम मेट भी थे. विजय ने झारखंड स्टेट के लिए अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी (2013-2014) में अपना जलवा दिखाया था. इसके बाद 2016-17 में भी उन्होंने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया था. इन दोनों टूर्नामेंट में उसने अपनी बल्लेबाजी स्किल से सबको प्रभावित किया था.  

श्रीलंका के क्रिकेट क्लब के लिए भी खेल चुके हैं विजय वत्स :

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के लिए लंबे वक्त तक क्रिकेट खेलने के बाद जब विजय को लगा कि बिहार में क्रिकेट का स्तर बेहतर होने लगा है. तो वर्ष 2018 में आगे खेलने के लिए उन्होंने बीसीए से संबंद्ध पूर्वी चंपारण क्रिकेट एसोसिएशन से अपना रजिस्ट्रेशन करवाया. विजय वत्स की बल्लेबाजी से प्रभावित होकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें श्रीलंकाई घरेलू क्रिकेट में भी खेलने के लिए आमंत्रित किया था. जहां एनजी स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब कोलंबो के लिए खेलते हुए विजय ने अपने प्रदर्शन से खेल प्रेमियों को चौंकाया था.


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा क...