सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

8 साल की आदित्यश्री को स्मार्टफोन चलाना पड़ा महंगा, अचानक मोबाइल फोन फटने से उसकी जान चली गई!

आदित्यश्री सिर्फ़ 8 साल की थी। केरल में त्रिसुर जिले के तिरुविल्वमला में हाथ में ही मोबाइल फोन फटने से उसकी मौत हो गई।वीडियो देख रही थी, फ़ोन चेहरे के पास रखकर! स्मार्टफ़ोन के इस युग में ये डराने वाली खबर है।  
Smartphone blast
  Image source social media 

SHOKING News: हादसा केरल के तिरुविल्वामला में हुआ है. फोन की बैटरी फटने के कारण तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत हो गई है. पुलिस जांच कर रही है. मलयालम मनोरमा न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा सोमवार रात को पूर्व ब्लॉक पंचायत सदस्य अशोक कुमार के घर में हुआ है. मरने वाली बच्ची आदित्यश्री अशोक कुमार की बेटी थी. घटना के समय आदित्यश्री बहुत देर से मोबाइल पर लगातार वीडियो देख रही थी, जिससे मोबाइल फोन गर्म हो गया था. माना जा रहा है कि इसी कारण बैटरी के ओवरहीट होने से उसमें विस्फोट हो गया.
 
 विस्फोट के समय बच्ची अपने हाथ में मोबाइल लेकर चेहरे को स्क्रीन के बेहद करीब लाकर वीडियो देख रही थी. इसके चलते विस्फोट होते ही वह बुरी तरह घायल हो गई. उसके दाएं हाथ की अंगुलियां टूट गईं और हथेली जल गई. उसका चेहरा भी बुरी तरह जल गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की बेहद कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई.

 3 साल पहले खरीदा था मोबाइल 

 पुलिस के मुताबिक, जिस मोबाइल में विस्फोट हुआ है, उसे तीन साल पहले आदित्यश्री के चाचा ने खरीदकर उसके पिता को दिया था. पिछले साल फोन की बैटरी बदली गई थी. माना जा रहा है कि मोबाइल फोन में लोकल बैटरी डाली गई थी, जिससे वह फट गई. 
 

कैसे बचें ऐसे जानलेवा हादसों से:

 आपके साथ भी हो सकता है हादसा, बरतें ये सावधानी स्मार्टफोन ब्लास्ट होने की वजह और बचाव 
👉 फोन की बैटरी ओवरहीट होने का हमेशा ध्यान रखें. फोन बार-बार ज्यादा गर्म होता हो तो सर्विस सेंटर पर जांच कराएं फोन की बैटरी, चार्जर या केबल बदलें तो कंपनी का ही उपकरण खरीदें. 
👉लोकल उपकरण में फॉल्ट होने की संभावना रहती है. फोन को कभी भी सूरज की रोशनी में रखकर चार्ज नहीं करें. इससे बैटरी के ओवरहीट होने की संभावना बढ़ जाती है. 
👉फोन को कभी भी चार्जिंग पर लगाकर ना सोएं. इससे 2-3 घंटे में चार्ज होने वाला फोन 7-8 घंटे तक ओवरचार्ज होता रहता है. 
👉फोन को तकिए या चादर आदि के नीचे रखकर नहीं सोएं. इससे भी फोन का तापमान बढ़कर बैटरी ब्लास्ट हो सकती है. 
👉फोन को चार्जिंग पर लगाकर बात करने, गेम खेलने या वीडियो देखने से बचना चाहिए. इससे फोन में ब्लास्ट हो सकता है.
इस ख़बर को अपने दोस्तो और फैमिली के साथ शेयर ज़रूर करें.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा क...