एक बार इंसान अपनी खूबी को पहचान ले, तो वो हर वो चीज हासिल कर सकता है। ख़ास कर आज के सोशल मीडिया और इन्टरनेट के ज़माने में। सोशल मीडिया के दौर में टैलेंटेड इंसान को बस अपना टैलेंट पहचानने की ज़रूरत है।
जैसे 60 Gangavva Milkuri ने किया। 60 साल की ये दादी रातोंरात यूट्यूब सेन्सेशन बन गई हैं। वो भी तब जब उन्हें इंटरनेट के बारे में ज़्यादा कुछ पता नहीं है।
आज आप जानिए भारत के तेलंगाना की दादी मां Gangavva Milkuri के बारे में! Gangavva तेलंगाना के Lambadipally गांव की रहने वाली हैं। एक समय में दादी घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। 5 लोगों के परिवार के पालन-पोषण की ज़िम्मेदारी पूरी करने के लिये उन्होंने खेती करना शुरू किया। खेतों में मज़दूरी, कुली और सिगरेट रोलर के रूप में काम करके उन्होंने ज़िदगी का आधा हिस्सा गुज़ारा। इन सबके अलावा टॉलीवुड फ़िल्मों में भी वो अपना जलवा दिखा चुकी हैं।
Gangavva का पति शराबी था और शराब पीकर उन पर घरेलू हिंसा भी करता था, इसलिए उन्होंने परिवार चलाने की ज़िम्मेदारी उठाई, ताकि उनके बच्चों का भविष्य बेहतर हो। वहीं पति की मौत के बाद Gangavva ने अपने अंदर के छुपे हुनर को पहचाना और वो सब किया जो वो अच्छे से कर सकती थीं।
60 साल की दादी कैसे बनी यूट्यूब सेन्सेशन ?
Gangavva के दामाद Srikanth Sriram अपने दोस्तों के साथ मिल कर 'माय विलेज शो' नामक एक यूट्यूब चैनल चलाते थे। क़रीब साल भर पहले उन्होंने एक दिन Gangavva को शो में लाने का निर्णय लिया। कमाल की बात ये थी सासू मां के साथ दामाद जी का ये शो हिट रहा। इसके बाद लोगों दादी मां को और देखने की डिमांड करने लगे।
इसके बाद Srikanth और उनके दोस्तों ने Gangavva के साथ ख़ास वीडियो बनाना शुरू किया और वो रातोंरात लोगों के बीच फ़ेमस हो गई। यही नहीं, यूट्यूब के साथ-साथ वो इंस्टाग्राम पर भी काफ़ी फ़ेमस हैं। सच में ये दादी मां हर किसी के लिए प्रेरणा हैं। दी गई जानकारी अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें। Image source-google