सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Shinzo Abe Death News : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भारत में कल राष्ट्रीय शोक

Japan Ex PM Shinzo Abe Death News in Hindi
 

Japan Ex PM Shinzo Abe Death News in Hindi: 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आज निधन हो गया। आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। 

भारत में कल राष्ट्रीय शोक

भारत में कल राष्ट्रीय शोक

इसकी खबर मिलते ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।

 

 शिंजो आबे का निधन

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया। आज सुबह ही उन पर हमला हुआ था। हमले के वक्त आबे नारा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी वक्त हमलावर आबे पर पीछे से गोली चला देता है। इसके बाद धुआं ही धुआं दिखाई देता है। उसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया जाता है। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

हमलावर ने स्वीकार की हत्या की बात 

जापानी मीडिया के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक, शिंजो आबे पर हमले के आरोपी ने अपराध कबूल लिया है। उसने कहा है कि वह आबे की हत्या करना चाहता था। क्योंकि, वह उनसे असंतुष्ट था। 

          देश और दुनिया की हर खबर Bharatprime.com ( भारतप्राइम. कॉम ) पर राजनीती , राज्य, देश, विश्व, खेल , मनोरंजन , बिज़नेस , हेल्थ , टेक्नोलॉजी , विज्ञान ,अधात्यम , ट्रेवल और दुनियां जहां की हर ख़बर भरोसे के साथ सीधे आपके पास।

Image source-google 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें