बिहार: Samastipur के सिवैसिंहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया हुए गिरफ्तार | Former head of Siwasinghpur Panchayat arrested
मोहिउद्दीन नगर (समस्तीपुर) थाना क्षेत्र के सिवैसिंहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया को निगरानी थाना पटना ने (कांड संख्या 78/2009 ) मोहिउद्दीन नगर थाना के सहयोग से एक मामले में आज सुबह तक़रीबन 5 बजे गिरफ्तार कर लिया है। Image source-google
उर्मिला देवी सिवैसिंहपुर पंचायत के मुखिया कब से कब तक रही (How long was Urmila Devi the head of Siwasinghpur Panchayat?): ज्ञात हो कि 2006 में पंचायत चुनाव जीती थी,और सिवैसिंहपुर पंचायत की मुखिया बनी थी। उर्मिला देवी सिवैसिंहपुर पंचायत के वर्ष 2006 से 2009 के बीच मुखिया रही थी।
सिवैसिंहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया पर क्या था आरोप? (What was the charge against the former head of Siwasinghpur Panchayat?):
अपने कार्यकाल के दौरान सोलर लाईट घोटाला, नरेगा (जो अब मनरेगा के नाम से जाना जाता है ) योजना में राशि का गबन और शिक्षक नियोजन में नियमावली का उल्लंघन कर शिक्षक नियोजन किया गया था; इन सब मामलों में आज सुबह उन्हें घर से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि गिरफ्तार पूर्व मुखिया की अभी उम्र लगभग 65 साल है,यानी जब ये मुखिया रही तब इनकी उम्र लगभग 49 साल रही होगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पूर्व मुखिया को निगरानी कोर्ट मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है। दी गई जानकारी कैसी लगी कॉमेंट करके बताएं; अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें।*