अक्षय कुमार से पहले ये अभिनेता निभा चुके हैं राजा का किरदार, शाहरुख,सलमान समेत ये बड़े अभिनेता रहे फ्लॉप | Akshay Kumar| Sharukh Khan | Salman Khan
अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज को जनता ने नकार दिया है और यह बहुत बड़ी फ्लॉप फ़िल्म साबित हुई है। अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज ₹200 करोड़ से ज्यादा लागत में बनाई गई थी, किन्तु ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फ़िल्म अपनी लागत की आधी कमाई भी नहीं निकाल पाई। आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता बारे में जिन्होंने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित राजा या वीर योद्धा का किरदार निभाया लेकिन दर्शकों ने उन्हें इस किरदार में पसन्द नहीं किया।
Image source-googleशाहरुख खान
भारत के महान सम्राट अशोक पर आधारित फ़िल्म साल 2001 आई थी, जिसमें बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने सम्राट अशोक का किरदार निभाया था। उस समय ₹13 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था। इस वैसे में करीना कपूर भी थी जो सम्राट अशोक के प्रेमिका का रोल निभाई थी। इस फिल्म के गानों और वार के दृश्यों पर अच्छा काम किया गया था। यह फ़िल्म बॉक्स आफिस पर फ्लॉप साबित रही थी। उसके बाद दुबारा कभी शाहरुख खान ने कभी इस तरह का ऐतिहासिक किरदार निभाने में अपनी रुचि नहीं दिखाई।
आमिर खान
स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे पर आमिर खान की मूवी 'मंगल पांडे: द राइजिंग' 2005 में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं कर सकी। उस समय ₹37 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 27 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई थी।
सलमान खान
वीर वर्ष 2010 में रिलीज हुई वॉर ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, सलमान खान, सोहेल खान, जरीन खान और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म में सलमान खान ने एक वीर योद्धा का किरदार निभाया था, लेकिन दर्शकों को सलमान का किरदार कुछ ख़ास नहीं लगा और दर्शकों ने इसे नकार दिया फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। उस समय इस फ़िल्म की बजट ₹48 करोड़ थी।
राजा के किरदार में जिन्हें दर्शकों का प्यार मिला वो हैं - पृथ्वीराज कपूर, ऋतिक रौशन, शाहिद कपूर। आइए जानते हैं इन्होंने कौन से फ़िल्म में राजा या योद्धा का किरदार निभाया था।
Image source-google
पृथ्वीराज कपूर
बादशाह अकबर के किरदार को पृथ्वीराज कपूर ने मुगले आज़म में निभाया था। उस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा हुई थी। एक बादशाह के रूप में वे कड़क और बेहद कठोर दिखे थे। ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ गाना इसी फिल्म का है। मुगले आज़म अपने ज़माने की बहुत महंगी फ़िल्म थी। इसमें बनाया गया शीश महल का सेट किसी अजूबे से कम नहीं थी।
ऋतिक रौशन
आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म जोधा अकबर में ऋतिक रौशन ने शानदार अभिनय किया। इस फ़िल्म में उन्होंने बादशाह अकबर की भूमिका निभाई थी। ऐश्वर्या के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। ये फ़िल्म साल 2008 में आई थी, जिसकी बजट ₹40 करोड़ थी।
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने संजय भंसाली की फ़िल्म पद्मावत में राजा रतन सिंह के किरदार में जान डाल दिया था। इस फ़िल्म में उनकी डायलॉग डिलवरी के लोग कायल हो गए थे। इस फ़िल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता प्राप्त की थी।
दी गई जानकारी अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें।