सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Elon Musk आ रहें हैं इंडिया, स्टारलिंक का होने जा रहा है इंडिया में लॉन्च

Elon Musk: एलोन मस्क का नाम तो सुना ही होगा। हम उस एलोन मस्क की बात कर रहे हैं, जिनके एक ट्विट से मार्केट ऊपर नीचे हो जाती है। उन्हीं की कंपनी स्टारलिंक अब इंडियन टेलीकॉम मार्केट में अब इन्टरनेट सर्विस शुरू करने जा रही है।

               Image source-google
दरअसल एलोन मस्क अब भारत में सैटैलाइट इंटरनेट लाने वाले हैं। यानि कि भारत में ब्रॉड-बैंड  अब एयरटेल, वोडाफोन आईडिया और रिलायंस जियो को से बिजनेस वॉर शुरु होने वाली है। हाल ही में उनकी कम्पनी ने एक जानकारी शेयर किया है कि उनके सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस, स्टारलिंक को अब 32 देशों में शुरू किया जा रहा है। और इन देशों की लिस्ट में में भारत  का नाम भी है।
                    Image source-google

स्टारलिंक से भारतीय यूजर्स को होने वाले फ़ायदे:

Elon Musk ने ये खुद कहा है कि कम दूरी में स्टारलिंक की सर्विस फाइबर ऑप्टिक्स की लाइट की तुलना में 40% ज्यादा फास्ट होगी।

स्टारलिंक के सैटेलाइट्स किसी नॉर्मल सेटेलाइट की तुलना में 60 परसेंट नजदीक होने की बात कही जा रही है इसका मतलब यह है बिना रुकावट तूफान की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल आप कर सकेंगे।

            Image source-google

कितना रुपया देना होगा इसके यूजर्स को प्रति माह: 

अभी अमेरिकी में इसके प्लान जारी हैं यूजर्स के लिए अगर वहां के प्लान्स से भारतीय कीमतों में तब्दील करें तो स्टार्लिंक का कनेक्शन लेने के लिए आपको

स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस के लिए हार्डवेयर डिवाइस खरीदने के बाद इस्तेमाल लिए पहले साल लगभग 1.60 लाख रुपये लगेंगे। 

क्यों है महंगा स्टारलिंक इन्टरनेट कनेक्शन:वर्तमान में ज्यादातर जगहों पर इंटरनेट ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से पहुंचाया जाता है, जबकि स्टारलिंक एक satellite के माध्यम से internet की सेवा देती है जो कि ऑप्टिकल फाइबर की तुलना में ज्यादा महंगा है। लेकिन इसके जरिए आप जहां चाहे वहां पर इन्टरनेट एक्सेस कर सकते हैं।

        Image source-twitter

भारत में कब से शुरू होने वाली है एलोन मस्क स्टारलिंक सर्विस: कंपनी अप्रेल तक कमर्शियल सर्विस को रोलआउट कर सकती है। और साल 2022 के अंत तक भारत में 200k टर्मिनल की शुरुआत कर सकती है। 

दी गई जानकारी अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, हथकड़ी लगे हाथों से लिया ज्वाइनिंग लेटर; रचा नया इतिहास!

 हथकड़ी में सफलता! जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, ज्वाइनिंग लेते ही रचा नया इतिहास  पटना: मेहनत और हौसले के आगे कोई भी दीवार बड़ी नहीं होती—इस कहावत को बिहार के बिपिन कुमार ने सच कर दिखाया है। बेऊर जेल में बंद इस कैदी ने ऐसा करिश्मा किया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। जेल की सलाखों के पीछे रहकर उन्होंने BPSC परीक्षा पास की और अब हथकड़ी लगे हाथों से शिक्षक पद के लिए ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त किया। कैसे बनी ये अनोखी कहानी? गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के एरकी गांव के निवासी बिपिन कुमार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह पिछले डेढ़ साल से जेल में हैं। लेकिन उन्होंने अपनी हालातों को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। जेल में ही पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर ली। रविवार को जब बोधगया के महाबोधि कन्वेंशन सेंटर में ज्वाइनिंग लेटर वितरण समारोह आयोजित हुआ, तो हथकड़ी लगे हाथों से बिपिन कुमार ने ज्वाइनिंग लेटर लिया। यह दृश्य देखने वालों के लिए हैरान करने वाला था। क्या उनकी नौकरी सुरक्षित रहेगी?  हालांकि, उनकी नियुक्ति फिलहाल औपबंधिक (Provisional) ...

तेज प्रताप यादव बोले – “मेरे लिए मम्मी-पापा ही सब कुछ हैं”, आरजेडी से निष्कासन के बाद दी पहली प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निष्कासित किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। रविवार को उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए माता-पिता के प्रति अपना स्नेह और समर्पण जाहिर किया। तेज प्रताप यादव ने लिखा, "मेरे प्यारे मम्मी-पापा, मेरी पूरी दुनिया आप दोनों में ही सिमटी है। आप ही मेरे लिए भगवान से बढ़कर हैं। आपके दिए हुए किसी भी आदेश का पालन मेरे लिए सर्वोपरि है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे सिर्फ़ आपका प्यार और भरोसा चाहिए, और कुछ नहीं। अगर पापा आप नहीं होते, तो ना ये पार्टी होती, और ना राजनीति में कुछ जयचंद जैसे लालची लोग मेरे साथ होते। बस यही दुआ करता हूं कि आप दोनों हमेशा स्वस्थ और खुश रहें।" इससे पहले, 24 मई को तेज प्रताप यादव के फ़ेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें उन्होंने 12 साल पुराने एक प्रेम संबंध का ज़िक्र किया था। हालांकि, बाद में तेज प्रताप ने यह पोस्ट हटा दी और सफाई देते हुए कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस विवाद के बाद आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्र...