सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्रिक्रेट जगत का बड़ा नुकसान,ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी का कार एक्सिडेंट में हुई मौत

 एंड्रयू साइमंड्स निधन: रविवार सुबह क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर आई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स नहीं रहे। कल रात टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में साइमंड्स का मृत्यु हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि एंड्रयू साइमंड्स उस वक्त कार को खुद ड्राइव कर रहे थे।

              Image source-google

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10.30 बजे हर्वे रेंज में यह हादसा हुआ। प्राथमिक जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार की वजह से कार सड़क पर पलट गई थी। एंड्र्यू साइमंड्स 1999 से 2007 तक वर्ल्ड क्रिकेट पर अपना दबदबा रखने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा थे। ऐसे में उनकी मौत क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी क्षति है।

           Image source-google
साइमंड्स की मौत पर उनके साथी रहे कई खिलाड़ियों ने दुख व्यक्त किया है। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने सायमंड्स की मौत पर दुख जताया है। वहीं भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, हरभजन सिंह ने कहा, 'एंड्रयू साइमंड्स के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर अचंभित हूं. बहुत जल्दी चले गए. परिवार और दोस्तों के लिए संवेदनाएं हैं। इनसे पहले इस साल क्रिकेट जगत में शेन वॉर्न का निधन हाल ही में हुआ था।
                    Image source-google

ऑस्‍ट्रेलिया को कई बार दिलाई जीत:

एंड्रयू साइमंड्स ऑस्ट्रेलिया के बड़े ऑल राउंडरों में से एक थे। वो क्रिक्रेट जगत में अपने लम्बे लम्बे 6, अच्छे फिल्डर्स और ऑफ स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। साइमंड्स ऑस्ट्रेलिया के लिए 198 वनडे,26 टेस्ट, और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। साइमंड्स ने 198 वनडे में लगभग 40 के औसत से 5 हजार से ज्यादा रन बनाए। जबकि बॉलिंग करते हुए 133 विकेट भी चटकाए थे। वहीं 26 टेस्ट मैच के कैरियर में 1400 से ज्यादा रन बनाए और 24 विकेट भी लिए थे। वो क्रिक्रेट ऑस्ट्रेलिया के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते थे।

                      Image source-google

साइमंड्स दो बार 2003 और 2007 में वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिक्रेट खेल चुके हैं। एंड्र्यू साइमंड्स का आईपीएल कैरियर: 39 आईपीएल मैच में उन्होंने 36 की औसत से 974 रन बनाए थे। जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक भी शमिल है। आईपीएल मैच वो 2008 से 2011 तक खेले जिसके दौरान पहले डेक्कन चार्जर्स और फिर मुम्बई इंडियन्स के साथ खेलें।

                   Image source-google

विवादों में रहा है एंड्र्यू साइमंड्स का करियर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान साइमंड्स ने दावा किया था कि भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने उन्हें मंकी कहा था। इसके अलावा शराब पीने के वजह से साइमंड्स को T20 वर्ल्‍ड कप से 'शराब से जुड़ी घटना' के चलते वापस भेज दिया गया था।

                      Image source-google

दी गई जानकारी अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा क...