देहरादून की 78 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। इसमें 50 लाख की ज़मीन जायदाद के अलावा 10 तोला सोना भी शामिल है।क्यों कर दी अपनी संपत्ति राहुल गांधी के नाम? बुज़ुर्ग पुष्पा मुंजियाल ने देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश करते हुए कहा कि 'मैं राहुल गांधी के विचारों से बहुत प्रभावित हूं'।
एक तरफ जहां कांग्रेस को लगभग सभी राज्यों के चुनाव में हार मिल रही है। ऐसे में एक बुर्जुग को राहुल गांधी देश की ज़रूरत बोल रही हैं। अगर कांग्रेस के राज्य सभा और लोकसभा में सांसद की। बात करें तो संसद में कॉंग्रेस की सिकुड़ती दुनिया- 17 राज्यों से राज्य सभा में कॉंग्रेस का कोई सांसद नहीं। 14 राज्यों से लोक सभा में कॉंग्रेस का कोई सांसद नहीं। सात राज्यों से कॉंग्रेस का लोक सभा में केवल एक-एक सांसद।
फरवरी-मार्च में हुए पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस एक भी राज्य में सरकार बनाने में नाकाम रही। ऐसे में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला राहुल गांधी व उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बता रही है।