यह बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के कन्हौली थाना क्षेत्र के खोपराहा पंचायत का घटना है। जहां के नवनिर्वाचि मुखिया रेखा देवी कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ 9 मार्च को भाग गई। ऐसा बताया रहा था; अब वो मुखिया खुद घर वापस लौट आई है।
आने के बाद मुखिया रेखा देवी ने उन पर लगाए गए आरोप को गलत बताया और जिसके साथ भागने की बात लोगों के द्वारा और उनके पति ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी; जब महिला मुखिया से किसी के साथ भागने की बात पूछा गया तो महिला मुखिया ने उसे पहचानने से भी इनकार कर दिया और कहा ये सब झूठ का अपवाह है इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।
साथ में अपने पति पर ही गंभीर आरोप लगा दिया है। महिला मुखिया ने कोर्ट में कहा कि उसका पति उसे मारता पीटता था जिससे परेशान और नाराज होकर अपने बहन के घर चले जाने की बात कही। महिला मुखिया ने कहा शराब पीकर उसका पति उसे मारता और गाली देता था। उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी देता था।
वहीं पुलिस ने सीतामढ़ी कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया और मेडिकल भी कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। आगे की अपडेट आते ही आपको बताया जाएगा कि किसका आरोप सही है पति का या पत्नी का।