शराब न्यूजअपडेट: इस राज्य ने घटाई शराब पीने की उम्र, अब 21 साल के लोग भी छलकाएंगे जाम।हरियाणा सरकार ने अपने राज्य में शराब पीने वाले के लिए अब उम्र सीमा घटाकर 21 साल कर दिया है। सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहले यह उम्र सीमा 25 वर्ष थी। हरियाणा में 11 फरवरी 2022 से कानून लागू हो गया है। जिसे दिसंबर 2021 में हरियाणा सरकार ने अपने विधान सभा में संशोधित किया था।इस कानून के तहत अब राज्य में 21साल से कम उम्र के लोग अगर शराब बेचते हैं तो उनपर 50 हजार रूपए के जुर्माने के अतरिक्त दण्ड का प्रावधान किया गया है। अगर अलग अलग राज्यों में शराब पीने की न्यूनतम आयु सीमा की बात करें तो इस प्रकार है।
राज्य शराब पीने और बेचने की न्यूनतम उम्र
दिल्ली- 21
पंजाब और चंडीगढ़- 25
राजस्थान- 18
उत्तर प्रदेश- 21
उत्तराखंड- 21
हिमाचल प्रदेश- 18
जम्मू-कश्मीर- 21
वहीं भारत के कुछ ऐसे राज्य हैं जहां शराब बंदी लागू है। आइए जानते हैं वे राज्य कौन कौन से हैं जहां शराब बंदी लागू है
भारत के किन-किन राज्य में शराब बेचने पर बंदी है? गुजरात, नागालैंड, मिजोरम, बिहार, उत्तराखंड के कुछ शहर में शराब बंदी लागू है। भारत के इन राज्यों में शराब पीना ओर बेचना दोनों पर पाबन्दी है। और इसकी निगरानी भी की जाती है और पकड़े जाने पर जेल ओर फाइन दोनों तय है।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो अपने दोस्तों और फैमिल से शेयर करें।