सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रियंका गांधी वाड्रा के मौजूदगी में सीएम चन्नी बोले बिहार, यूपी और दिल्ली के भाइयों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे


पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक चुनावी रैली के दौरान लोगों से  कहा बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के 'भैया' को 
जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, हम उन्हें में घुसने नहीं देंगे ।
सबसे बड़ी बात यह है कि जब ये सब बातें चन्नी बोल रहे थे तब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ताली बजा कर हंस रही थीं। दरअसल  15 फरवरी को प्रियंका गांधी पंजाब के रूपनगर में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। तब की ये घटना है। इस बयान के बाद वह वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों का कहना है कि सीएम चन्नी और प्रियंका गांधी को बिहार और यूपी के लोगों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि ख़ुद प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश से आती हैं। और उन्हें ये सब शोभा नहीं देता।

इस पर बिहार के सभी प्रमुख दलों ने कहा कि वोट के लिए बिहारी स्वाभिमान पर हमला ठीक नहीं है ,माफ़ी मांगे सीएम चन्नी और प्रियंका गांधी

इस विडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने चन्नी और प्रियंका गांधी के इस तरह के बयान और ताली बजाने की निन्दा की है।

जहां बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी प्रियंका गांधी पर हमला बोला है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि आखिर किस मुंह से प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की जनता से आशीर्वाद मांग रही हैं? उन्होंने कहा कि चन्नीजी यूपी बिहार के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, और प्रियंकाजी तालियां बजा रही हैं, खुशी मना रही हैं. अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये वही लोग हैं जो भारत की अखंडता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहे हैं. 

तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा  कि

ये शर्मनाक है। हम इस तरह से किसी भी व्यक्ति या समुदाय को लेकर बयानों की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने साथ ही ये भी जोड़ा कि प्रियंका गांधी खुद यूपी से आती हैं इसलिए वो भी भैया हुईं।
अगर ये ख़बर आपको उपयोगी लगी हो तो अपने फैमली और दोस्तों को शेयर करें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, हथकड़ी लगे हाथों से लिया ज्वाइनिंग लेटर; रचा नया इतिहास!

 हथकड़ी में सफलता! जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, ज्वाइनिंग लेते ही रचा नया इतिहास  पटना: मेहनत और हौसले के आगे कोई भी दीवार बड़ी नहीं होती—इस कहावत को बिहार के बिपिन कुमार ने सच कर दिखाया है। बेऊर जेल में बंद इस कैदी ने ऐसा करिश्मा किया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। जेल की सलाखों के पीछे रहकर उन्होंने BPSC परीक्षा पास की और अब हथकड़ी लगे हाथों से शिक्षक पद के लिए ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त किया। कैसे बनी ये अनोखी कहानी? गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के एरकी गांव के निवासी बिपिन कुमार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह पिछले डेढ़ साल से जेल में हैं। लेकिन उन्होंने अपनी हालातों को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। जेल में ही पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर ली। रविवार को जब बोधगया के महाबोधि कन्वेंशन सेंटर में ज्वाइनिंग लेटर वितरण समारोह आयोजित हुआ, तो हथकड़ी लगे हाथों से बिपिन कुमार ने ज्वाइनिंग लेटर लिया। यह दृश्य देखने वालों के लिए हैरान करने वाला था। क्या उनकी नौकरी सुरक्षित रहेगी?  हालांकि, उनकी नियुक्ति फिलहाल औपबंधिक (Provisional) ...

बिहार के गांव के लड़के ने रचा इतिहास: बना जूनियर वैज्ञानिक, मिली बड़ी उपलब्धि!

बिहार के गांवों में छिपी प्रतिभाओं ने एक बार फिर से अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। एक साधारण परिवार से आने वाले इस होनहार लड़के ने अपनी मेहनत और लगन से ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो दूसरों के लिए प्रेरणा बन गया है। इस प्रतिभाशाली छात्र को जूनियर वैज्ञानिक के तौर पर बड़ी पहचान मिली है। ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बावजूद इतनी बड़ी सफलता हासिल करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। दिव्यांशु भूषण की यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए एक प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और कठिन परिश्रम से उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। उनके माता-पिता का गर्व स्वाभाविक है, और क्षेत्र के लोग भी उनकी इस सफलता से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रेरणा देने वाली कहानी यह लड़का बिहार के एक छोटे से गांव का रहने वाला है, जो समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड के बाजीतपुर गांव का सुदूर क्षेत्र है। जहां न तो तकनीक की भरमार है और न ही उच्च शिक्षा के साधन। बावजूद इसके, उसने अपनी पढ़ाई और वैज्ञानिक अनुसंधान में रुचि से यह मुकाम हासिल किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने विज्ञान और तकनीक में गहरी रुचि दिखाई। जू...