सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्याम रंगीला को 7 सात साल के लिए जाना पड़ सकता जेल ? मोदी के लुक में कर रहे थे ये चीज

 श्याल रंगीला (Shyam Rangeela) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जैसे कई लोगों की मिमिक्री कर सुर्खियां बटोरने वाले मिमिक्री आर्टिस्ट. श्याम अब मुश्किलों में घिर गए हैं. राजस्थान में वन विभाग ने रंगीला को नोटिस थमाया है. उन्हें ये नोटिस वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में थमाया गया है.  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में श्याम रंगीला ने जयपुर के झालाना जंगल में जाकर नीलगाय को खाना खिलाया. साथ ही उसका वीडियो भी वायरल कर दिया था. जिसके बाद वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें नोटिस दिया गया है. बताया जा रहा है कि जंगली जानवरों को खाने की कोई चीज देना वन अधिनियम 1953 और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन है.    

      Image source social media 

जयपुर क्षेत्रीय वन अधिकारी जनेश्वर चौधरी के मुताबिक, जंगली जानवरों को खाद्य पदार्थ खिलाने से उनकी जान को खतरा हो जाता है. उन्होंने कहा,

“श्याम रंगीला ने 13 अप्रैल को अपने यूट्यूब चैनल पर झालाना लेपर्ड रिजर्व का वीडियो अपलोड किया. इस वीडियो में वो जंगल में गाड़ी से नीचे उतरकर अपने हाथ से एक नीलगाय को कुछ खिलाते हुए नजर आए. जंगली जानवरों को कुछ भी खिलाना वन अधिनियम 1953 व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन है. वन्य जीवों को खाद्य पदार्थ खिलाने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो जाती हैं और यहां तक कि उनकी जान को खतरा हो जाता है.”  

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं करने के लिए जंगल में बोर्ड भी लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी श्याम रंगीला ने नियमों का उल्लंघन किया. उन्होंने कहा,

“वन्य जीवों को खाद्य पदार्थ नहीं खिलाने को लेकर झालाना जंगल में चेतावनी सूचना बोर्ड भी लगाए हुए हैं. इसके बावजूद भी श्याम रंगीला ने नीलगाय को खाद्य पदार्थ खिलाया. रंगीला ने ऐसा करके न केवल वन्यजीव अपराध किया है, बल्कि उन्होंने वीडियो अपलोड कर अन्य लोगों को भी इस काम को करने के लिए उकसाया है. ऐसे में इस पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जानी है.”

PM मोदी के गेटअप में आए नजर

दरअसल, हाल ही में टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के मुदुमलाई और बांदीपुर टाइगर रिजर्व के दौरे पर गए थे. जहां उन्होंने यूनीक गेटअप में जंगल सफारी का आनंद उठाया था. प्रधानमंत्री मोदी की सफारी की फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो टोपी, चश्मा इत्यादि पहने नजर आए थे. अब श्याम रंगीला ने जो वीडियो अपलोड किया उसमें वो हूबहू पीएम नरेंद्र मोदी के गेटअप में नजर आ रहे हैं. उनका ये फोटो और वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

क्या है वन अधिनियम: वन अधिनियम 1953 और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 का उल्लंघन करने पर 3 साल जेल की सजा हो सकती है. इसे 7 साल तक बढ़ाया भी जा सकता है. साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. वहीं, दूसरी बार इस तरह का अपराध करने पर 3 से 7 साल की सजा के साथ 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला जा सकता है.

Bharat Prime YouTube और फेसबुक पर भी उपलब्ध है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा क...