सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

5G Spectrum की नीलामी से सरकार ने 1.5 लाख करोड़ कमाए, खरीदने में सबसे आगे रहा यह कम्पनी

             
26जुलाई से चाल रहे 5-जी स्पेक्ट्रम की 70 फीसदी से अधिक नीलामी पूरी हो गई है ऑक्शन में हिस्सा ले रही कंपनियों से सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि, उम्मीद 8 हजार करोड़ रुपये कमाने की थी। सबसे ज्यादा बोली लगाकर किस कम्पनी ने सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम एयरवेव्स के अधिकार खरीदे। स्पेक्ट्रम नीलामी में पहली बार शामिल हुए अडानी ने  5-जी स्पेक्ट्रम के मेगा और गीगाहर्ट्ज बैंड के अधिकार खरीदे आईए जानते हैं।
               

7 दिन चले 5-जी स्पेक्ट्रम से सरकार की कमाई 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी बहुत अच्छे से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ऑक्शन के 7वें दिन 70 से अधिक फीसदी 5-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी संपन्न हो गई। स्पेक्ट्रम की इतनी बिक्री पूरे देश को 5G सेवा देने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि नीलामी के लिए उपलब्ध 72,098 मेगाहर्ट्ज़ में से 51,236 मेगाहर्ट्ज़ की बिक्री हुई। सरकार ने बोली के जरिए 1,50,173 करोड़ रुपये की कमाई की है।
         
26जुलाई से चाल रहे 5-जी स्पेक्ट्रम की 70 फीसदी से अधिक नीलामी पूरी हो गई है ऑक्शन में हिस्सा ले रही कंपनियों से सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि, उम्मीद 8 हजार करोड़ रुपये कमाने की थी।
          Image source-google 

अडानी रहे सबसे पीछे, 5-जी स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे कम स्पेक्ट्रम की खरीदारी की 

5-जी स्पेक्ट्रम नीलामी में पहली बार हिस्सा लेने वाली अडानी डेटा नेटवर्क लिमिटेड ने मिलीमीटर-वेव बैंड में 400 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम अपने नाम किया. इसके लिए उसने कुल 212 करोड़ रुपये खर्च किए. नीलामी में हिस्सा लेने वाली सभी टेलीकॉम कंपनियों को अब रकम चुकाने के लिए 10 दिन के अंदर पहली इंस्टॉलमेंट देनी होगी. कुल 20 इंस्टॉलमेंट में यह रकम चुकाने की छूट टेलीकॉम कंपनियों को दी गई है।
               

ऐयरटेल 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में रहा दूसरे स्थान पर 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारती एयरटेल ने 19,867 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम खरीदा और 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 3300 MHz & 26 GHz बैंड की बोली लगाई। भारती एयरटेल ने 43,084 करोड़ रुपये खर्च किए. इसी तरह वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने 6228 मेगाहर्टज़ स्पेक्ट्रम लिया। उसने 1800 MHz, 2100 MHz, 2500 MHz, 3300 MHz & 26 GHz बैंड में 18,799 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

5-जी स्पेक्ट्रम निलामी में रिलायंस जियो रहा नम्बर एक पर 

5-जी स्पेक्ट्रम के सबसे ज्यादा गीगा हर्टज और मेगाहर्टज बैंड की खरीदारी रिलायंस जिओ ने की है। नीलामी के आंकड़ों के अनुसार रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने 24,740 मेगाहर्ट्ज़ स्पेक्ट्रम लिया है। इसमें 700 MHz, 800 MHz, 1800 MHz, 3300 MHz & 26 GHz बैंड शामिल हैं. जिओ ने स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए सबसे ज्यादा 88,078 करोड़ रुपये खर्च किए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें । साथ में अन्य ख़बर पढ़ने के लिए फेसबुक पर जुड़े आपका अपना वेबसाइट bharatprime.com के से।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, हथकड़ी लगे हाथों से लिया ज्वाइनिंग लेटर; रचा नया इतिहास!

 हथकड़ी में सफलता! जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, ज्वाइनिंग लेते ही रचा नया इतिहास  पटना: मेहनत और हौसले के आगे कोई भी दीवार बड़ी नहीं होती—इस कहावत को बिहार के बिपिन कुमार ने सच कर दिखाया है। बेऊर जेल में बंद इस कैदी ने ऐसा करिश्मा किया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। जेल की सलाखों के पीछे रहकर उन्होंने BPSC परीक्षा पास की और अब हथकड़ी लगे हाथों से शिक्षक पद के लिए ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त किया। कैसे बनी ये अनोखी कहानी? गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के एरकी गांव के निवासी बिपिन कुमार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह पिछले डेढ़ साल से जेल में हैं। लेकिन उन्होंने अपनी हालातों को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। जेल में ही पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर ली। रविवार को जब बोधगया के महाबोधि कन्वेंशन सेंटर में ज्वाइनिंग लेटर वितरण समारोह आयोजित हुआ, तो हथकड़ी लगे हाथों से बिपिन कुमार ने ज्वाइनिंग लेटर लिया। यह दृश्य देखने वालों के लिए हैरान करने वाला था। क्या उनकी नौकरी सुरक्षित रहेगी?  हालांकि, उनकी नियुक्ति फिलहाल औपबंधिक (Provisional) ...