सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बारिश न होने पर भगवान से नाराज शिक्षक ने देवराज इन्द्र को लिखा पत्र, कहा हमने पहले भी आपको पत्र लिखा था, लेकिन लगता है वह आपतक पहुँचा ही न हो क्योंकी...

बारिश न होने पर भगवान से नाराज शिक्षक ने देवराज इन्द्र को लिखा पत्र, हमने पहले भी आपको पत्र लिखा था, लेकिन लगता है वह आपतक पहुँचा ही न हो क्योंकी...
जून माह बीतने के बाद भी मौसम का मिजाज समझ नहीं पा रहे हैं, काली घटाएं तो छा रही है लेकिन बादल बिन वर्षे लौट रही है। अच्छी बारिश न होने के चलते किसान ही नहीं परेशान हैं, बल्की एक शिक्षक ने नाराज़ होकर देवराज इन्द्र को इंद्रलोक के पत्ते पर पत्र लिखकर सबको हैरान कर दिया है।  आइए जानते हैं उस पूरे पत्र में क्या लिखा गया है।

सेवा में,

श्रीमान् देवराज इन्द्र , इन्द्रलोक।

विषय - वर्षा विभाग में व्याप्त अनियमितताओं के संबंध में।

महोदय!

आषाढ़ मास बीत गया। श्रावण अपने द्वितीय तिथि में प्रवेश कर गया है। आजतक आपके बादलों ने हमारे क्षेत्र की ओर दृष्टिपात करने की आवश्यकता नहीं समझी। मैं जानता हूँ कि आप उसे भेजते तो इसी क्षेत्र में हैं किन्तु यह अपनी निजी लिप्सा या किसी अन्य कारण से कहीं और पहुँच जाता है। श्रीमान नारद मुनि ने आपको अवश्य बताया होगा कि ये मनमाने बादल किस प्रकार कुछ क्षेत्रों में पहुँचकर फट पड़ते हैं और तांडव मचा देते हैं। अभी इसने जम्मू कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक भीषण तांडव किया है, लेकिन हमारे क्षेत्र में इन्हें झाँकने का भी अवकाश नहीं है। इन बादलों की मनमानी के प्रति आपकी उदासीनता ने हमें बहुत चिंतित किया हुआ है। इधर सूर्य देवता हैं कि प्रातः होने से पहले ही अग्निवर्षा के लिए व्याकुल रहते हैं। ऐसा लगता है कि सूर्यदेव अपनी पूरी कृपा हम पर ही बरसा देना चाहते हैं। बादलों की प्रतीक्षा में टकटकी लगाए धरती माता की आँखें पथरा सी गई है लेकिन ये बादल उद्दंड बालक की तरह पिचकारी में पानी भरकर फेंकता है और भाग खड़ा होता है। 

उपर्युक्त आशय से संबंधित परिवाद हमने पहले भी आपको प्रेषित किया था। कदाचित वह आपतक पहुँचा ही न हो। हमारे सरकारी विभाग में ऐसा होना कोई अचरज की बात नहीं है। इसलिए आज निबंधित डाक से यह प्रार्थना पत्र भेज रहा हूँ। आशा है आप इसपर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए सम्यक् कार्रवाई करने की अनुकम्पा करेंगे।

                                                भवदीय:-

                          भूलोकवासी, बिहार प्रक्षेत्र, आर्यावर्त।

दी गई जानकारी अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, हथकड़ी लगे हाथों से लिया ज्वाइनिंग लेटर; रचा नया इतिहास!

 हथकड़ी में सफलता! जेल में पढ़कर पास की BPSC परीक्षा, ज्वाइनिंग लेते ही रचा नया इतिहास  पटना: मेहनत और हौसले के आगे कोई भी दीवार बड़ी नहीं होती—इस कहावत को बिहार के बिपिन कुमार ने सच कर दिखाया है। बेऊर जेल में बंद इस कैदी ने ऐसा करिश्मा किया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। जेल की सलाखों के पीछे रहकर उन्होंने BPSC परीक्षा पास की और अब हथकड़ी लगे हाथों से शिक्षक पद के लिए ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त किया। कैसे बनी ये अनोखी कहानी? गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के एरकी गांव के निवासी बिपिन कुमार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह पिछले डेढ़ साल से जेल में हैं। लेकिन उन्होंने अपनी हालातों को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। जेल में ही पढ़ाई जारी रखी और आखिरकार BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कर ली। रविवार को जब बोधगया के महाबोधि कन्वेंशन सेंटर में ज्वाइनिंग लेटर वितरण समारोह आयोजित हुआ, तो हथकड़ी लगे हाथों से बिपिन कुमार ने ज्वाइनिंग लेटर लिया। यह दृश्य देखने वालों के लिए हैरान करने वाला था। क्या उनकी नौकरी सुरक्षित रहेगी?  हालांकि, उनकी नियुक्ति फिलहाल औपबंधिक (Provisional) ...