सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उदयपुर: कन्हैया लाल के अंतिम संस्कार में उमड़ा लोगों कर सैलाब | Udaipur: Crowd gathered at Kanhaiya Lal's funeral

उदयपुर हत्याकांड (Udaipur Murder) का शिकार हुए कन्हैया लाल का कल, 29 जून को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे ठीक पहले उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। शमशान घाट में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। अंतिम संस्कार से पहले कन्हैया लाल के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। उसके बाद उनका शव घर लाया गया। यहां भी रोते-बिलखते परिजनों के अलावा लोगों की भारी भीड़ कन्हैया लाल को विदाई देने आई। उनका शव आते ही वहां का माहौल चीख-पुकार में बदल गई। कन्हैया लाल का अंतिम संस्कार उदयपुर के अशोक नगर श्मशान घाट में किया गया।

 
उनकी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद नाम के आरोपियों ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने की वजह से गला रेतकर हत्या कर दी थी।
कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में पूरा शहर बंद रहा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।

कन्हैया लाल की पत्नी ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। कन्हैया लाल की पत्नी ने कहा, हम मांग करते हैं कि जिन लोगों ने उनकी (कन्हैया लाल) हत्या की, उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए, हम उनकी मौत की सजा की मांग करते हैं और न्याय मांगते हैं। उन्होंने कहा, “आरोपितों को फाँसी दो, आज उसने हमें मारा है, कल दूसरों को मारेगा।”

पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद को राजसमंद से गिरफ्तार किया। इनके अलावा, तीन अन्य को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (यूएपीए) अधिनियम समेत आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

सूत्रों के अनुसार, कन्हैया के शरीर पर 26 चोट के निशान पाए गए थे, जिनमें से 8 से 10 निशान केवल गर्दन पर थे। इसका जिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किया गया है।

दोनों हमलावर कपड़े का नाप देने के बहाने से मंगलवार को कन्हैया की दुकान में घुसे थे।

मारे गए दर्जी के रिश्तेदारों ने कहा कि दोनों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि कोई भी भारत में इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके।
 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या पता चला? (What was revealed in the postmortem report?): आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक कन्हैया लाल के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर 26 गंभीर वार होने की बात सामने आई है। साथ ही धारदार हथियार के 10 निशान उनकी गर्दन पर देखने को मिले। भी जगह-जगह काटे जाने के निशान मिले हैं। शहर के धानमंडी थाना इलाके में मंगलवार, 28 जून को दो युवकों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
उदयपुर में भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से कन्हैया लाल की दुकान है। 28 जून की दोपहर उनकी दुकान पर दो लोग कपड़े सिलवाने के बहाने आए. नाप देने के दौरान उन्होंने कन्हैया लाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बाद में उन्होंने वारदात को अंजाम देने की बात खुद बताते हुए वीडियो भी जारी किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कन्हैया लाल की तालिबानी तरीके से हत्या के बाद पूरे शहर में पुलिस तैनात कर दी गई है। एक महीने के लिए पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू की गई है। गृहमंत्रालय के निर्देश के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आरोपियों से पूछताछ शुरु कर दी है।

देश और दुनिया की हर खबर Bharatprime.com ( भारतप्राइम. कॉम ) पर राजनीती , राज्य, देश, विश्व, खेल , मनोरंजन , बिज़नेस , हेल्थ , टेक्नोलॉजी , विज्ञान ,अधात्यम , ज्योतिष , ट्रेवल और दुनियां जहां की हर ख़बर भरोसे के साथ सीधे आपके पास।
Image credit - ANI 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा क...