सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अब ये शख्स बना Reliance Jio का चेयरमैन, Mukesh Ambani ने डायरेक्टर पोस्ट से किया रिजाइन

                                 
अब ये शक्स बना Reliance Jio का चेयरमैन, Mukesh Ambani ने डायरेक्टर पोस्ट से किया रिजाइन
                  ईमेज सोर्स - सोशल मीडिया 
मार्केट रेगुलेटरी सेबी (SEBI) को दी गई जानकारी में रिलायंस जियो ने बताया कि निदेशक मंडल ने 27 जून 2022 को आयोजित अपनी बैठक में रिलायंस जियो के बोर्ड ने मंगलवार को आकाश अंबानी को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, रिलाइंस जियो इंडिया लिमिटेड ने नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश एम अंबानी की कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आकाश अंबानी की नियुक्ति 27 जून से प्रभावी होगी। साथ ही, पंकज मोहन पवार 27 जून से कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी के बोर्ड ने नए चेयरमैन और एमडी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 

 
पंकज मोहन होंगे मैनेजिंग डायरेक्टर
पंकज मोहन पवार 27 जून से कंपनी के प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे। अगले पांच साल तक पंकज मोहन मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर रहेंगे। रामिंदर सिंह गुजराल और के.वी. चौधरी, कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किए गए हैं। सेबी को दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी के निदेशक के रूप में मुकेश डी. अंबानी ने 27 जून, 2022 से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चैयरमैन के रूप में आकाश एम. अंबानी को Non-Executive Director की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। 
 
 मुकेश अंबानी का सक्सेसन प्लान है वाल्टन से प्रभावित ( Mukesh Ambani's success plan is impressed by Walton): पिछले साल नवंबर में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मुकेश अंबानी अगली पीढ़ी को कारोबार सौंपने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि तेल से लेकर टेलीकॉम तक फैले इस कारोबार के लिए उत्तराध‍िकार में मुकेश अंबानी वाल्टन (Sam Walton) परिवार का रास्ता अपनाएंगे। आपको बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े रिटेल चेन Walmart Inc के फाउंडर सैम वाल्टन ने उत्तराध‍िकार का बहुत सरल मॉडल अपनाया था। उनके सक्सेसन प्लान का मूल मंत्र था, 'परिवार को केंद्र में रखो, लेकिन मैनेजमेंट कंट्रोल अलग-अलग हाथों में दो।' 

 आकाश अम्बानी और रिलायंस के शेयरों में तेजी ( Akash Ambani and Reliance shares rise ): बता दें कि रिलायंस जियो मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी है। Jio Platforms, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। कंपनी की स्थापना साल 2019 में हुई थी। BSE पर आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2,529.00 रुपये पर बंद हुए हैं, जो कल के बंद भाव से 1.49 फीसदी ज्यादा है। एनएसई पर यह शेयर1.50% चढ़कर ₹2530.00 प्रति शेयर पर बंद हुआ। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा क...