सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Bihar वाले भी Metro का आनंद लेने के लिए हो जाएं तैयार, जानें… कहां-कहां मिलेंगे अंडरग्राउंड स्टेशन

भारत के अन्य मेट्रो शहर (others Metro city) के तरह अब बिहार की राजधानी पटना भी मेट्रो शहर (Patna Metro City) कहलाएंगे। बिहार की राजधानी पटना में दिल्ली के तर्ज पर ही मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड और एलिवेटेड बनाए जाएंगे। जाम से बचाव के लिए ऐसा फैसला लिया गया है।

Patna metro
Image source-google 
आपको बता दें कि, राजधानी के 12 मेट्रो स्टेशन अंडरग्राउंड और इतने ही स्टेशन जमीन से ऊपर यानी एलिवेटेड बनाने की योजना है। आइए जानते हैं कौन-कौन से 12 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे और कौन-कौन से 12 स्टेशन एलिवेटेड बनाएं जाएंगे आइए जानते हैं।

 

पटना मेट्रो के ये सभी स्टेशन होंगे अंडरग्राउंड ( All these stations of Patna Metro will be underground):

पटना मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन को दो कॉरिडोर में डिवाइड किया गया है, कोरिडोर 1 और कोरिडोर 2 ।

जानकारी के अनुसार, पहले भूमिगत रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। अनुमान के अनुसार अंडरग्राउंड रूट के स्टेशनों के निर्माण पर करीब ₹2000 हज़ार करोड़ रुपये खर्च होने है।

कॉरिडोर-1 में दानापुर से खेमनीचक के बीच रुकनपुरा, विकास भवन, विद्युत भवन, राजा बाजार, चिड़ियाघर, पटना रेलवे जंक्शन पर अंडर ग्राउंड स्टेशन बनेगा। 

 

कॉरिडोर-2 में यहां बनेंगे भूमिगत मेट्रो स्टेशन

कॉरिडोर-2 में पटना स्टेशन से न्यू ISBT के बीच आकाशवाणी, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना यूनिवर्सिटी, मोइनुल हक स्टेडियम, राजेंद्र नगर में भी अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाने की प्लानिंग है।

 सगुना मोड़ के पास एलिवेटेड रूट का काम शुरू 

कारिडोर-एक के एलिवेटेड रूट पर बनने वाले स्टेशनों के निर्माण पर करीब ₹528 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

मलाही पकड़ी से न्यू आइएसबीटी के बीच बनने वाले एलिवेटेड रूट के बाद अब पटना दानापुर से पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच बनने वाले रूट पर भी काम शुरू हो गया है। इस रूट के 14 स्टेशनों में दानापुर से पाटलिपुत्र तक के पहले चार और मीठापुर से खेमनीचक तक अंतिम चार स्टेशन एलिवेटेड रहेंगे। 

 

बिहार की राजधानी में 10 लाख से अधिक यात्रियों को फायदा होगा। इस परियोजना में दानापुर-मीठापुर-खेमनी चक कॉरिडोर (लाइन -1) और पटना रेलवे स्टेशन-पाटलिपुत्र बस टर्मिनल कॉरिडोर (लाइन -2) शामिल हैं।

दी गई जानकारी अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा क...