सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Amitabh Bachchan ने KBC के New Promo में Sudhir Chaudhary ,Shweta Singh और Rajat Sharma का उड़ाया मजाक | Media

Amitabh Bachchan: TV न्यूज चैनल को लेकर हर कोई ये कहता है कि न्यूज चैनल ने भारत की साख पर बट्टा लगाया है। हाल ही में जारी वैश्विक मीडिया रैंकिंग में भारतीय मीडिया की रैंकिंग भी इसी कारण से अपने सबसे खराब स्तर पर है। अभी भारतीय मीडिया की रैंकिंग कुल 180 देशों में 150 वें स्थान पर है। आए दिन भारतीय मिडिया ऐसा काम करते रहती है, जिससे उसका मजाक उड़ाया जाना कोई बड़ी बात नहीं रह गई, अब देश के बड़े कलाकार अमिताभ बच्चन भी मीडिया का मजाक बनाने लगे हैं। आइए जानते हैं क्यों अमिताभ बच्चन ने मीडिया का मज़ाक उड़ाया।
Amitabh Bachchan on media
            Image source-google
KBC का नया प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन ने सुधीर चौधरी और श्वेता सिंह  जैसे बड़े न्यूज़ ऐंकर का मजाक बना दिया। 
अमिताभ बच्चन ने सुधीर चौधरी श्वेता सिंह और रजत शर्मा का मज़ाक क्यों बनाया: दरअसल कुछ साल पहले जब ₹500 और ₹1000 को बंद करने का फैसला लिया गया और उसके बदले ₹500 का नया नोट और ₹1000 के जगह पर ₹ 2000 का नया नोट लांच किया गया था तब  इन न्यूज एंकर ने बताया था की ₹2000 के नए नोट में सेटेलाइट चिप होने की खबर चलाई थी।
 
अब KBC के नए प्रोमो में जो की सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता है, उसमें अमिताभ बच्चन KBC के हॉट सीट पर बैठे एक महिला से एक सवाल पूछते हैं और चार विकल्प देते हैं और पूछते हैं इनमें से कौन सही है। सवाल होते हैं की इनमें से किसमें से GPS टेक्नोलॉजी होती है ? चार विकल्प होते हैं A. टाइपराइटर, B. टेलीविजन, C. सेटेलाइट और D. ₹2000 के नोट।
तो महिला जवाब देती है ₹2000 के नोट में होती है GPS टेक्नोलॉजी। अमिताभ बच्चन हमेशा की तरह पूछते हैं की आप कॉन्फिडेंट है की आपका जवाब सही है तो महिला कहती है अरे सर मैं क्या पूरी दुनिया जानती है GPS टेक्नोलॉजी ₹2000 के नोट में होती है कयोंकि न्यूज चैनल वालों ने ये बताया था। फिर अमिताभ बच्चन उस महिला से कहते हैं आपका जवाब गलत है, और आगे कहते हैं ज्ञान जहां से भी मिले बटोर लीजिए , पर पहले जरा टटोल लीजिए। 
 
 कौन बनेगा करोड़पति का यह नया प्रोमो सुधीर चौधरी, श्वेता सिंह और रजत शर्मा जैसे एंकर के मुंह पर ये एक तमाचा है। क्योंकि देश का इतना बड़ा कलाकार इनका बिना नाम लिए मज़ाक उड़ा रहे हैं।
  अब अगर इस प्रोमो सच्चाई है या नहीं इसका DNA , खबरदार और आप की अदालत शो में इसकी सच्चाई जरूर इन पत्रकारों को बतानी चाहिए।
अगर आप खुद से जानकारी हासिल करना चाहते हैं कि सच्चाई क्या है यूट्यूब पर सर्च करें ₹2000 के नोट में चिप न्यूज। आपके सामने वो वीडियो आ जाएगा जिसमें इन एंकरों ने क्या बताया था उसकी सच्चाई आप खुद भी जान सकते हैं।
 
  हमारे देश की मीडिया की सच्चाई यही है तभी तो 180 देशों में हमारे देश की रैंकिंग 150 वें स्थान पर है। इसके लिए बहुत मेहनत करके मीडिया जैसे मजबूत और चौथे स्तंभ कहे जाने वाले संस्थान को बर्बाद कर दिया गया है।
  आप क्या सोचते हैं कॉमेंट करके बताइए।
  दी गई जानकारी अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा क...