सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंडर-19 महिला T20 विश्व कप क्वालीफायर में UAE के खिलाफ़ 8 रन पर ऑल आउट हुई यह टीम

 Under 19 Women T20 WC Qualifier: टी20 क्रिकेट में ऐसा मैच आपने कभी नहीं देखा होगा जब कोई टीम सिर्फ 8 रन पर ही ऑलआउट हो गयी हो ये रिकॉर्ड इंटरनेशनल मैच में बना है, न कि किसी घरेलू मैच में। इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी के लिए आना नेपाल के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। नेपाल की टीम इस मैच को कभी नहीं याद रखना चाहेगा।

Sports latest news
              Image source-twitter 

सिर्फ़ 8 रन पर सिमट गई नेपाल की महिला टीम:

नेपाल की टीम केवल 8 रनों पर सिमट गई। अंडर-19 वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मैच में नेपाल महिला टीम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ केवल आठ रन पर ऑल आउट हो गई। इस मैच के दौरान नेपाल छह बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। यूएई की गेंदबाज माहिका गौर ने अपने चार ओवर में 2 रन देकर 5 विकेट लिए, वहीं दूसरी ओर से उनकी जोड़ीदार इंदुजा नंदकुमार ने 4 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

 

नेपाल के लिए स्नेहा महारा ने सर्वाधिक तीन रन बनाए। इस मैच में दोनों टीम के तरफ से एक भी बाउंड्री यानी छक्का या चौका नहीं लगा।

नेपाल की टीम मात्र 8.1 ओवर में 8 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जबकि इस मैच को जीतने वही यूएई ने सात गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया।

 नेपाल ने अपने पिछले मैच में कतर के खिलाफ 79 रन से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कतर को केवल 38 रन पर ऑल आउट कर दी थी, लेकिन ये जो क्रिकेट का गेम है वो अनिश्चिंताओं का खेल है।

 

पांच देशों की इस प्रतियोगिता को जीतने वाली टीम 2023 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी। आपको बता दें कि पहली बार आयोजित हो रहे अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर में नेपाल, यूएई, थाईलैंड, भूटान और कतर की टीमें भाग ले रही हैं। 

दी गई जानकारी अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कौन हैं Math's Masti वाले शिक्षक से यूट्यूबर और फिर ग्राम प्रधान बनें विपिन सर? जीवनी, आयु, वेतन, प्रेमिका पत्नी, और अधिक

Image source-google    विपिन सर (मैथ्स मस्ती) की जीवनी विपिन सर एक गणित शिक्षक , यूट्यूबर और वर्तमान में अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ( मुखिया ) भी हैं। वह एक कड़ी मेहनत और सिर्फ़ कड़ी मेहनत का एक आदर्श उदाहरण हैं जो आज हजारों नहीं बल्की लाखों युवाओं के मेंटर भी हैं। वह यूटयूब पर भारत का नंबर एक गणित शिक्षक हैं। यूटयूब पर मैथ्स मस्ती नाम पढ़ाते हुए मशहूर हुए। इसके अलावा अपने अच्छे कामों के वजह से इतने लोकप्रिय हुए की उनके ग्राम के लोगों ने उन्हें अपने पंचायत के मुखिया तक चुन लिया।      विपिन सर (मैथ्स मस्ती) का बचपन  वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही गरीब परिवार में बिहार राज्य के वैशाली जिला के सलहा पंचायत में हुआ। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए उनके घर में इनसे पहले कोई भी ज्यादा पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे।   नाम विपिन कुमार राय पिता जी का नाम रामनरेश राय माता जी का नाम ज्ञात नहीं  जन्म तिथि 15-06-1991 जन्म स्थान महमदपुर (वैशाली) जिला वैशाली (बिहार) शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट विवाह 2012 पत्नी का नाम शालू यादव  ...

धाकड़ रिपोर्टर Harsh Rajput कैसे बन गए धर्मेन्द्र धाकड़? | कौन है यूट्यूबर Harsh Rajput? | हर्ष राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु , प्रेमिका, परिवार और अधिक

हर्ष राजपूत ( धर्मेंद्र धाकड़ ) जीवनी धर्मेंद्र धाकड़ नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर हर्ष राजपूत जिन्होंने आज अपने धाकड़ अंदाज में रिपोर्टिंग के अनोखे अंदाज के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत समेत तमाम हिन्दी जानने और समझने वाले जगहों पर अपनी पहुंच बनाया है। उनका जन्म बिहार के ही एक जिला औरंगाबाद में जन्म हुआ था। हर्ष राजपूत को कोरोना में कटाक्ष और फनी पर आधारित रिपोर्टिंग करके समाज में लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करना शुरू किए थे। वैसे तो कई वीडियो उनके पॉपुलर हुए लेकिन मुखिया की पिटाई वाले एक वीडियो ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया।    उस समय बिहार में पंचायत चुनाव भी चल रहे थे। ये वीडियो वैसे तो कॉमेडी के रूप में बनाया गया था लेकिन पहली बार देखने पर एक दम वास्तविक लगता है।  जिसके कारण भारत प्रमुख न्यूज़ चैनलों को फैक्ट चेक कर ये बताना पड़ा की ये कोई असली वीडियो नहीं बल्कि फनी विडियो है। ये कोई असली रिपोर्टर नहीं बल्कि लोगों को मनोरंजन के लिए तैयार किया गया था। इस वीडियो के बाद हर्ष राजपूत ने लोगों के लिए एक वीडियो बनाया जिसमें ये बताया गया कि कैसे वो धर्मेन्द्...

कौन है यूट्यूबर Nitish Rajput? | नीतीश राजपूत जीवनी, कुल संपत्ति, आयु, प्रेमिका, परिवार और अधिक

                        Image source-twitter  नीतीश राजपूत एक YouTuber, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टिकटॉक पर नीतीश राजपूत के वीडियो प्रेरक और ज्ञानवर्धक होते थे, जिससे उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली थी। लेकिन टिकटॉक अब भारत में बैन हो गया है। अब नीतीश अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हैं। नीतीश राजपूत जीवनी  नीतीश ने टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विषय पर एक वीडियो बनाया था जो काफी चर्चा में रहा था और इस वजह से नीतीश को काफी पहचान भी मिली थी।  यूट्यूब पर नीतीश के और भी वीडियो हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं।  नीतीश राजपूत ने शिक्षा व्यवस्था पर एक वीडियो बनाया था जो काफी वायरल हुआ था और खूब सुर्खियां बटोर रहा था।   नीतीश राजपूत का बचपन   और सपने  बाकी बच्चों की तरह नीतीश राजपूत बचपन में एक बेहद साधारण से बच्चे हुआ करते थे।  पढ़ने-लिखने की नौकरी पाने वालों में से एक नीतीश कुमार राजपूत में बचपन से ही कुछ बड़ा क...